फिर से सिमराही दुर्गा पूजा कमिटी अध्यक्ष चुने गए मंटू पंसारी,समाज के हर वर्गों ने दिया एकतरफा समर्थन।
रिपोर्ट:-सुरेश कुमार सिंह के साथ विकास आनन्द


सुपौल जिले की हृदयस्थली सिमराही नगर पंचायत में बीच बाजार में नेशनल हाईवे किनारे स्थित गुलाबदास ठाकुरबाड़ी परिसर में हर साल होने वाला भव्य दुर्गा पूजा का महत्व काफी वर्षों से इस क्षेत्र के लोगों में धार्मिक महत्व को बढ़ाता रहा है। बताते चले कि सिमराही दुर्गा पूजा को मनाने के लिए नगर पंचायत के लोगों में काफी पहले से उत्साह बना रहता है और समाज के हर वर्गो के लोग सिमराही दुर्गा पूजन के आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। सिमराही दुर्गा पूजा कमिटी अध्यक्ष का चयन हर साल इसी ठाकुरबाड़ी मन्दिर परिसर में समाज के लोगों के बीच होता है।

सिमराही दुर्गा अध्यक्ष समिति के कमिटी गठन के लिए बुधवार की संध्या सैकड़ो लोगों की बैठक कर सर्वसम्मति से वर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार पंसारी उर्फ मंटु पंसारी को पुनः दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक का अध्यक्षता कर रहे महेंद्र गुप्ता ने बताया कि पूजा अध्यक्ष मंटु पंसारी द्वारा पिछले वर्ष सफलता पूर्वक किये गए दुर्गा पूजा आयोजन और सिमराही समाज के सामने स्पष्ट रूप से आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के कारण ही समाज के हर वर्गो ने मंटु पंसारी को पुनः इस दायित्व का जिम्मा सौंपा है। वही दुर्गा पूजा के साथ साथ सभी धार्मिक गतिविधियों के के लिए उपाध्यक्ष हेतु मनीष भगत, अभिनंदन दास, दिलीप पूर्वे,अमित भगत का चयन किया गया, कमिटी सचिव बिंदा प्रसाद गुप्ता, उपसचिव अभिनाश चौधरी, कोषाध्यक्ष सचिन पंसारी, सह कोषाध्यक्ष चंदू दास, विककी भगत को बनाया गया।

वही कोर कमिटी के द्वारा मुख्य कार्यकारणी में राधेश्याम भगत, रामचन्द्र भगत, विकास आनन्द,अमरजीत साह, बब्लू भगत,प्रमोद साह, छोटू साह, बालमुकुंद चौधरी, गौतम चौधरी, तारा महतो, उमेश गुप्ता का नाम शामिल किया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष मंटु पंसारी ने कहा कि इस वर्ष सिमराही में दुर्गा पूजन का आयोजन पूर्व की तुलना में काफी भव्य तरीके से सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

