ठूठी वार्ड 12 में अचानक आग लगने से एक घर समेत हजारों की संपति की क्षति।

सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

 

भीमपुर थाना क्षेत्र के ठूठी पंचायत स्थित वार्ड 12 में मंगलवार की बीती रात अचानक आग लगने से एक आवासीय घर समेत हजारों की संपति जलकर राख हो गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं पहुंची है। बहरहाल, ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिस कारण आसपास के लोग इस क्षति से बचने में सफल हुए। जानकारी के अनुसार ठूठी वार्ड 12 निवासी बबलू कुमार मंडल व घर के अन्य सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे। उसी बीच करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने के बाद घर मे धुआं भरने के जब गृहस्वामी की नींद खुली तो देखा कि घर में आग लगी हुई है।

जिसके बाद आनन फानन में घर के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला और हो हल्ला किया। इधर, हो हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने लगे। लिहाजा, करीब 1 घंटे के बाद ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक एक घर जलकर राख हो गया। वहीं इस घर में रखे फर्नीचर, कपड़ा, अनाज, जरूरी कागजात समेत हजारों रुपये की क्षति हो गई। गृहस्वामी बबलू कुमार मंडल ने बताया कि आग लगने का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग आधी रात को अचानक लगने के कारण कोई भी समान बाहर नहीं निकाल पाए। उन्होंने बताया कि अगलगी कि घटना में जरूरी सामान के अलावे हजारों की नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर स्थानीय समेत छातापुर सीओ को जानकारी दे दी गई है। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि अगलगी को लेकर आवेदन मिला है। जिसके बाद स्थलीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love