एसएच 91 पर मक्का सुखाने वालों को स्थानीय पुलिस एवं अंचलाधिकारी ने निरक्षण कर दिया कार्रवाई करने का चेतावनी।।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

भीमपुर पुलिस एवं अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार की शाम एसएच 91 पर अतिक्रमण को लेकर जायजा लिया और सड़क पर मक्का सुखाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का चेतावनी दिया है। छातापुर सीओ के द्वारा एसएच 91 का निरक्षण के क्रम में अधिकतर जगहों पर स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर आधे से ज्यादा सड़कों पर मक्का सुखाते हुए पाए गए।

जिसके बाद सीओ ने लोगों पर नाराजगी जताते हुए कारवाई करने की बात कही है। इससे पूर्व सड़कों पर अतिक्रमण को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था। जिसके बाद प्रसासन हरकत में आई और एसएच 91 का जायजा लिया। गौरतलब हो कि एसएच 91 पर आयदिन स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर निजी कार्यों हेतु सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं और अवैध रूप से मक्का या अन्य समानों को सड़क पर रख उसका उपयोग करते हैं। जिसके कारण लोग हमेशा दुर्घटना के शिकार होते आ रहे हैं। यही नहीं अतिक्रमण को लेकर कहने पर स्थानीय लोग उल्टे लोगों पर सख्ती बरतने लगते हैं। जबकि एनएच और एसएच के होने के चलते हमेशा इस सड़क मार्ग से अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। इसके बावजूद सड़कों पर अवैध कब्जा पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि इससे पूर्व भी अधिकारी के द्वारा लोगों को कई बार हिदायत दिया जा चुका है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी रहती है। इधर, सड़कों का निरक्षण के बाद छातापुर सीओ श्री सिंह ने बताया कि एसएच 91 पर स्थानीय लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर अनाज सुखाने को लेकर आयदिन शिकायत मिल रही है। जिस कारण आने जाने वाले लोगों को आवागमन के दौरान दुर्घटना की भी सूचना मिल रही है। इसी के तहत सड़कों का जायजा लिया गया है और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।

वहीं लोगों को इसके लिए हिदायत भी दी गई है कि सड़क को अतिक्रमण नहीं किया जाय। इसके अलावे स्थानीय थाना को भी समय समय पर स्थिति का जायजा लेकर ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। वहीं इस संदर्भ में भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि सड़कों का लगातार जायजा लिया जाएगा। जहां सड़कों पर मक्का या अन्य समान देखने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love