राघोपुर पुलिस प्रशासन द्वारा शराब माफिया सहित शराब की बड़ी खेप पकड़ा गया” .
विकास आनन्द, राघोपुर, सुपौल

राघोपुर थाना क्षेत्र के पिपराही पंचायत से बुधवार की रात राघोपुर पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब की बड़ी खेप के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस क्रम में एक नशेड़ी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है।जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पिपराही पंचायत के वार्ड 13 में शराब तस्करों द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गयी करवाई में पिपराही पंचायत के वार्ड 13 निवासी अमित कुमार उर्फ मुकेश मंडल के घर से छापेमारी के दौरान तीन व्यक्ति भागने लगा, जिसे तत्काल वहीं गिरफ्तार किया। वहीं धराये व्यक्ति में से एक अमित कुमार के घर पर भी छापेमारी की गई, जिसमें अमित के घर के आंगन सेे प्लास्टिक के बोरे में रखा 69 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद की गई।

वहीं धराये दूसरे व्यक्ति पिपराही पंचायत के वार्ड 13 निवासी आतिश कुमार मंडल के घर छापेमारी में भूसा घर से एक कार्टन से 180 एमएल के 48 बोतल अंग्रेजी शराब समेत एक प्लाटिस्क बोरा से 750 एमएल के 10 बोतल अलग अलग मार्का के विदेशी शराब सहित 20 लीटर नेपाली सोफी शराब बरामद की गई।

जबकि पकड़े गए तीसरे व्यक्ति भपटियाही थाना क्षेत्र के वार्ड 9 के लक्ष्मीपुर गांव निवासी मो मुख्तार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। जांच में आरोपी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है।

मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केशरी ने बताया कि गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

