ललितग्राम : बालक की करेंट लगने से हुई मौत,पत्रकारों के साथ अभद्रता।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

ललितग्राम ओपी क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत के सरस्वतीपुर वार्ड 01 में बुधवार को खेत देखने जा रहे एक बालक की करेंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी अनुसार सरस्वतीपुर वार्ड 01 निवासी रामदेव यादव का पुत्र 10 वर्षीय आशीष कुमार बुधवार दोपहर अपने खेत में बकरी चराने गया था।खेत में बकरी को छोड़कर वो दूसरे खेत की और फसल देखने जा रहा था।इसी क्रम सिचाई के लिए लगाए गए मोटर पंप के तार के सम्पर्क में वो आ गया।जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।वही आशीष को करेंट लगा देखकर उनके बड़े पापा ब्रह्मदेव यादव ने शोर मचाना शुरू कर दिया।लेकिन जब तक लाइन बंदकर बालक को हटाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।जानकारी अनुसार मृतक आशीष कुमार दौ भाई और तीन बहन है।पिता रामदेव यादव पंजाब में रहकर मजदूरी करते है वही आशीष की माँ की मौत तीन वर्ष पहले हो चुकी है।वही आशीष की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।ईधर संबंधित मामले को लेकर जब ललितग्राम ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद यादव का कार्यशैली भी हैरान करने वाला था।जब संबंधित मामले को लेकर ओपी प्रभारी से पूछा गया तो वो उल्टे पत्रकार पर ही बिफर पड़े।कहने लगे आप पत्रकार है आप ही केस करवा दीजिएगा हमको कोई आवेदन देगा तब न कुछ करंगे।जबकी ऐसे मामले में पुलिस खुद के बयान पर भी केस दर्ज कर कारवाई कर सकती है।
सूत्रों की माने तो ललितग्राम ओपी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी।लेकिन समाज के कुछ दबंगो के द्वारा मामले को रफा दफा करने के लिए मीटिंग की जा रही है।पत्रकारों के द्वारा घटना की जानकारी लेने पर पत्रकारों के साथ कि गयी अभद्रता मामले को रफा दफा करने में पुलिसिया स साठ गाठ से भी इंकार नही किया जा सकता है।

