लखीसराय / बिहार : एक तरफा प्रेम में युवक ने खुद को मारी गोली मौके पर हुई मौत ।
डेस्क बिहार
लखीसराय जिले में एक 22 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली । मामला जिले के कवैया थाना क्षेत्र का है । मृत युवक की पहचान जिले के वार्ड नंबर 26 निवासी रघुनंदन पंडित के 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है। एक तरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला । बंद कमरे में युवक ने खुद को मारी गोली । मृतक के हाथ में मौजूद था हथियार और कमरे में पसरा था खून । मौके पर पहुंचे एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया की प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है परंतु इसकी जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है उसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है ।

स्थानीय की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है । लोगों ने जानकारी दी की मृतक के द्वारा कई दिनो से एक स्थानीय लड़की को परेशान किया जा रहा था । लड़के की हरकत से तंग आ कर लड़की ने इसकी सूचना अपने परिजन को दे दिया था जानकारी के पश्चात लड़की के भाई द्वारा आज मृतक विजय को सुधर जाने की धमकी दी गई थी । स्थानीय लोगों का कहना है की मृतक ने एक तरफा प्रेम में कुछ दिन पहले लड़की को चाकू दिखा कर डराया धमकाया भी था । आज मृतक के द्वारा कुल दो राउंड गोली चलाई गई पहला गोली हवा में चलाई गई जिसकी आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा होने लगी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।

कुछ देर में बंद कमरे से दूसरा गोली चलने की आवाज सुनाई दी । पुलिस के आने के बाद देखा गया की कमरा अंदर से बंद है । जब कमरा खोल कर देखा तो काफी मात्रा में खून पसरा हुआ था और मृत युवक के हाथ में पिस्टल भी मौजूद था ।

