सिमराही बाजार में लहान आंखा अस्पताल का हुआ शुभारंभ,
सुरेश कुमार सिंह के साथ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर सुपौल


राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही बाजार के हाईस्कूल रोड में बुधवार को लहान आंखा अस्पताल का शुभारंभ देवीपुर पंचायत मुखिया रामचन्द्र यादव ने फीता कटकर किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख महेन्द्र गुप्ता, मुख्य अतिथि डॉ उमेश कुमार डॉ राजेश कुमार,डुमरी पंचायत मुखिया डॉ. गजेन्द्र कुमार यादव, फिंगलास पंचायत मुखिया प्रकाश कुमार यादव, शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत मुखिया सतीश कुमार पांडेय, विकास कुमार टुनटुन बैजनाथ कुमार रौशन, पूर्व प्रमुख महेन्द्र गुप्ता, निशांत कुमार उर्फ नेहरू यादव शामिल हुए।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंखों के इलाज के लिए ज्यादातर लोग नेपाल जाते हैं। अब सिमराही बाजार में यह अस्पताल खुलने से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। कहा कि आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा यहां मरीजों का इलाज किया जाएगा। कम खर्च में लोगों का इलाज होगा।
मौके पर जाप प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव भुवनेश्वर यादव , मनोज कुमार, हेम नारायण यादव, अरूण यादव, ब्रह्मदेव यादव, भुपेंद्र यादव,गजेन्द्र यादव बबलू यादव, कृष्ण कुमार, रमेश यादव, विनय कुमार सिंह, शिव शंकर यादव,अमित कुमार, बिजेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार,आदि मौजूद थे।
———–

