राघोपुर ई किसान भवन में खरीफ अभियान सह प्रखण्ड स्तरीय कर्मशाला का आयोजन”

विकास आनन्द, राघोपुर

राघोपुर प्रखण्ड परिसर में खरीफ अभियान 2022 सह प्रखण्ड स्तरीय कर्मशाला का आयोजन ई किसान भवन के सभा कक्ष में प्रखण्ड प्रमुख फिदा हुसैन की अध्यक्षता में हुआ। राघोपुर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी किसानों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए खरीफ कर्मशाला का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख फिदा हुसैन ,विधायक प्रतिनिधि कमल प्रसाद यादव, किसान अध्यक्ष सत्यनारायण सहनोगिया और कृषि वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार और कृषि विभाग के प्रखंडस्तरीय कृषि कर्मियों के साथ दीप प्रज्वलित कर खरीफ अभियान की शुरुआत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी किसानों को बताया कि बिहार सरकार द्वारा किसानों को 90% अनुदानित मूल्य पर धान का आधार बीज, 50% अनुदान पर 10वर्ष से कम अवधि का प्रमाणित धान प्रभेद सबौर श्री और 10 वर्ष से अधिक अवधि का प्रमाणित धान बीज प्रभेद स्वर्णा सब1 और एम टी यु 7029 का अधिकतम मात्रा 60किलोग्राम प्रति किसान तक ऑनलाइन डिमांड करने पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

कृषि वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि उन्नत किस्म के बीज लगाने से उपज में 25% से 30% तक वृद्धि होती है लेकिन बीजोपचार करना अत्यंत जरूरी होता है।बिहार राज्य बीज निगम के जिला वितरक विकास आनन्द ने बताया कि निगम के द्वारा बीज वितरण के लिए उच्च स्तरीय सॉफ्टवेयर है, जिसमे पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित मूल्य पर ही किसानों को बीज उपलब्ध हो रहा है, जिसका की ओ टी पी और बीज खरीद का इनवॉइस भी किसानों के मोबाइल पर चला जाता है।

निगम के पास सीमित मात्रा में धान बीज उपलब्ध हैं ,जिसका की सभी प्रखण्ड को सीमित मात्रा में बीज आवंटन मात्रा का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसलिए पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर ही किसानों को उन्नत किस्म का बीज मिल पाएगा। खरीफ अभियान व कर्मशाला में हरिराहा मुखिया प्रतिनिधि विकास टुनटुन प्रखण्ड सांख्यकी पदाधिकारी अमित सिंह, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, कृषि समन्वयक नवल किशोर वर्मा, सुमन कुमार, बीरेंद्र कुमार, बिनोद कुमार,नागेंद्र जायसवाल, लेखापाल रौशन कुमार, एटीएम अमित कुमार, किसान सलाहकार सुनील जायसवाल,अशोक कुमार मंडल, बिमल कुमार, लक्ष्मण कुमार, सियाराम साह, राकेश रंजन, पिन्टू पासवान,संजय कुमार, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Spread the love