करजाईन : अनियंत्रित बाइक चालक ने साइकिल सवार छात्राओं को मारी ठोकर, रेफर

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

करजाईन क्षेत्र के जनता बच्चा महतो अनूप उच्च विद्यालय करजाईन के पास सत्संग भवन मोड़ पर गुरूवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक अनियंत्रित बाइक चालक ने साइकिल सवार छात्राओं को ठोकर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि करजाईन थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी आशियाना (16) पिता अहमद अली और बौराहा निवासी नुसरत प्रवीण (15) पिता जमालुद्दीन करजाईन हाईस्कूल से पढ़कर एक साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में सत्संग भवन मोड़ के पास सामने से आ रहे एक बाइक पर सवार ट्रिपल लोडिंग चालक ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार छात्राओं को ठोकर मार दिया। हादसे के बाद मौके से बाइक छोड़कर चालक सहित अन्य फरार हो गए। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल छात्राओं को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————

Spread the love