करजाईन बाजार : बिजली के सर्विस तार में बाईपास कर जला रहे थे बिजली, मुकदमा दर्ज ।
विद्युत कार्यपालक अभियंता राघोपुर
के निर्देश पर करजाईन जेई ने बिजली चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति पर कराया मामला दर्ज। बिजली विभाग के जेई अभिजीत राणा ने थाना को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि विधुत कार्यपालक अभियंता राघोपुर की तरफ से ये निर्देश मिला था कि प्रखंड में कुछ जगह लोड से कम यूनिट आ रहा है इसके लिए सघन जांच की जाए , जिस निर्देश के बाद मानव बल के साथ जांच टीम गठित कर छापेमारी की गई जिसमें रतनपुरा थाना के शंकर कुमार के घर पहुंचा। जांचोपरांत देखा कि इसने अपने घर मे मीटर वाईपास कर अवैध रूप से विधुत का उपयोग किया जा रहा था। जिससे नॉर्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को लगभग 6346 रुपये का नुकसान हुआ। वही जेई अभिजीत ने बताया कि शंकर कुमार पर बिजली चोरी करने के मामले में थाना को आवेदन देते हुए मामला दर्ज करवाया गया।

