करजाईन बाजार : टीकाकरण शिविर का आयोजन

लक्ष्मी कान्त झा करजाईन

करजाईन : राघोपुर प्रखंड के करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहवारा वार्ड 4 में स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
राघोपुर पीएचसी द्वारा आयोजित इस शिविर के संचालन में सीएचडब्ल्यू विनोद कुमार विमल , डॉ. सीएन मंडल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेहता ,अखिलेश कुमार, कमलेश कुमार, अरविंद कुमार एवं शैलेश कुमार का सहयोग रहा। वहीं एएनएम वीना कुमारी एवं नीलम सिन्हा द्वारा सैकड़ों लोगों को कोरोना का पहला एवं दूसरा टीका दिया। शिविर के सफल संचालन में ग्रामीणों एवम जनप्रतिनिधि भी जुटे रहे।

Spread the love