कबीर के दोहे ने संसार को असाधारण ज्ञान से कराया परिचय
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के नरहा गांव स्थित वार्ड 4 में महन्त योगेन्द्र साहब के निवास पर शनिवार को संत कबीर संतमत सत्संग और रात्रि में कबीर लीला नाटक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में परसाही के महंत भोला साहेब ने कबीर के कई दोहे को सुनाते हुए कहा कि कबीर साहब दूरदर्शी थे।

उन्होंने दुनिया को असाधारण ज्ञान से परिचय कराया। ज्ञान ने धनी कबीर साहेब के दोहे ने कितनों की जिंदगी में खुशी के रंग भरे हैं।

इस दौरान हसनपुर के उपेंद्र साहेब, देवन साहेब, दौलतपुर के सुखदेव दास, डॉ. मधु साहेब, महेंद्र साहेब, साध्वी पार्वती, ने भी श्रद्धालुओं को सत्संग में अपने प्रवचन से मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में रघुनंदन राम, वीरेंद्र राम, नवल राम, अंबेडकर राम, परमेश्वर राम, राजेश्वर, अनिल, सुनील, कपिलेश्वर दास, दामोदर दास, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
——–

