भीमनगर के शास्त्री में आज से शुरु सुधीर सिंह स्मृति कप के उदघाटन मैच में जीतू इलेवन बिरपुर की टीम जीती।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार/बीरपुर

भीमनगर के चर्चित शास्त्री मैदान में आज मंगलवार दिनांक 8 मार्च से दिवंगत मुखिया सुधीर सिंह की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का एक सफल शुरुआत किया गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि छातापुर के विधायक एवं बिहार कैबिनेट में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री माननीय नीरज कुमार सिंह बबलू ने फीता काटकर किया तदोपरांत भारत एवं नेपाल के राष्ट्रगान के धुन पर मैदान में उपस्थित दर्शकों, खिलाड़ियों एवम आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा दोनों देश के प्रति सम्मान अर्पित किया गया, ततपश्चात दिवंगत मुखिया स्व सुधीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर मैच को प्रारंभ किया गया।

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आज जीतू इलेवन बीरपुर बनाम सुनसरी नेपाल के बीच खेला गया। नेपाल की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुनसरी नेपाल की टीम कुल 20 ओवर में 10 विकेट खो कर 114 रन बना पाई। जवाब में उतरी जीतू इलेवन बीरपुर की टीम मात्र 15 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य हासिल करते हुए आज के मुकाबला जितने में सफल रही।

इस तरह रविवार को भीमनगर के शास्त्री मैदान में दिवंगत मुखिया स्व सुधीर सिंह स्मृति कप का उद्घाटन मैच बीरपुर की जीतू इलेवन की टीम 4 विकेट से जीत लिया। मेन ऑफ द मैच का खिताब बीरपुर टीम के खिलाड़ी सत्यम सिंह को मिला। उन्होंने 20 रन बनाकर एवं तीन विकेट लेकर अपनी टीम को विजय दिलवाने में सहयोग किया। आज के मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में अनुभवी अंपायर द्वय शेख अब्दुल्ला एवं संतोष ठाकुर ने अपना योगदान दिया। मंचासीन अतिथियों में राघवेंद्र झा राघव, रामकुमार राय, शम्भू सिंह, गोपाल आचार्य, भीमनगर के सरपंच समेत इस टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सिंह रिक्कू, सचिव गोकुल रुद्र आदि मौजूद रहे।

Spread the love