आरजेडी प्रदेश कार्यालय में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि
पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 34 वी पुण्यतिथि को लेकर आरजेडी प्रदेश कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में राजद के कई नेताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस दौरान जगदानंद सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को लेकर हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर किसी के विरोधी नहीं थे देश में बिहार को एक मजबूत राज्य बनाने को लगातार सपना देखते थे और हमारी पार्टी भी उनके इस विचारों पर आगे बढ़ रही है जगदानंद सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जीवन का जो उद्देश्य रहा है उनके उद्देश्य को पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं और आएंगे उनके ही विचारों पर काम करते रहेंगे।

