प्रतापगंज: यौन पीड़ित से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ।
राकेश कुमार, प्रतापगंज

राघोपुर थानाक्षेत्र के मछहा गांव के वार्ड 7 में यौन शोषण पीड़ित लड़की के परिजनों से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव। परिजनों से मिलकर दिए पीड़िता को न्याय का भरोसा। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव निर्धारित कार्यक्रम के तहत मछहा गांव पहुंचकर पीड़ित के परिवार से मिलकर सारी जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद पप्पू यादव ने वरीय पदाधिकारी से मोबाइल के माध्यम से बात कर अभिलम्ब आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। वही थानाध्यक्ष के द्वारा पीड़ित परिवार व ग्रामीणों को डराने घमकाने के बारे में भी वरीय पदाधिकारी से शिकायत की गई। वही दूसरी घटना में प्रतापगंज के सुखानगर महादलित टोला पहुंचकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

ग़ौरतलब है कि प्रतापगंज के सुखानगर में बीते दिन 2.5 वर्षीय नवजात शिशु के साथ दुष्कर्म से किया गया था। इस मामले को लेकर पप्पू यादव ने पहले भी पुलिस अधीक्षक सुपौल से बात की थी। आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुःख प्रकट किया एवं तत्काल परिवार को आर्थिक मदद भी की। साथ उन्होंने इन बच्ची को न्याय दिलाने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव, छात्र प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद, जिला अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, किसान जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बसेदार उर्फ (डड्डू जी) मीनूतुल्ला खान, सूरत लाल यादव, जफरुल होदा, अजीउल्लाह, सरोज कुमार पंडित, राजकुमार ठाकुर, जुबेर ,अफताब, शेफखान, त्रिवेणीगंज प्रखंड अध्यक्ष गुलाब यादव राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष बिजेंद्र प्रसाद यादव डॉ सदानंद यादव, नीलांबर गोयत ,समोल मंडल कार्य करनी जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव के अलावे ग्रामीण मुन्ना आलम,आफताब, सोनू, दर्जनों जाप कार्यकर्ता मौजूद थे।

