सड़क में बना रेन कट दुर्घटना को दे रही आमंत्रण।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
वीरपुर-बलुआ मुख्य पथ एसएच 91 पर इन दिनों बारिश की वजह से सड़क में जगह जगह रेन कट लग चुका है।सड़क में रेन कट की वजह से अक्सर वाहन चालकों में दुर्घटना की आंशका बनी रहती है।वही स्टेट हाइवे होने की वजह से इस सड़क पर बड़ी तादाद में वाहन का आवागमन होता है ।

लेकिन विभाग के द्वारा रेन कट मरम्मत करने की दिशा में कोई पहल नहीं कि जा रही है। इस सड़क से लोग न्यायालय बीरपुर , अनुमंडल कार्यालय वीरपुर , प्रखंड मुख्यालय वीरपुर सहित जिला मुख्यालय को भी जोड़ती है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही संबंधित विभाग से रेन कट को भरने की मांग की है।।

