आयुक्त, पूर्णियां श्री गोरखनाथ द्वारा सदर अस्पताल अररिया का किया गया निरीक्षण ।
आयुक्त, पूर्णियां श्री गोरखनाथ द्वारा सदर अस्पताल अररिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान भी मौजूद थी। सर्वप्रथम सदर अस्पताल पहुंचने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुके देकर आयुक्त महोदया का स्वागत किया गया। आयुक्त महोदया द्वारा सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन संरचना, खाली परिसर, आदि का मुआयना किया। इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय पहुंच कर उन्होंने विभिन्न विभागीय दस्तावेजों का गहनता पूर्वक निरीक्षण करते हुए, विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल अररिया का ये सामान्य निरीक्षण है। स्वास्थ्य विभाग को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को संतोषप्रद स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों के साथ इस पर विस्तृत चर्चा की गई है और आवश्यक जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मौके पर सिविल सर्जन, डीआईओ, डीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

