धर्मपट्टी में बाइक को मारी पिकअप ने ठोकर, दंपती सहित
मासूम घायल
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी के समीप एनएच 57 पर गुरुवार की दोपहर को एक बाइक सवार दंपती को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। घटना में दंपती सहित एक मासूम घायल हो गया। इधर, हादसे के बाद मौके से पिकअप सहित चालक फरार बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि सरायगढ़ भपटियाही थाना क्षेत्र के कल्याणपुर वार्ड 3 निवासी मोहम्मद जलील अपनी पत्नी और एक मासूम अलीशा के साथ सरायगढ़ भपटियाही की ओर से सिमराही बाजार आ रहे थे इसी क्रम में धर्म पट्टी एनएच 57 के समीप पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे ठोकर मार दी घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मासूम अलीशा के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
——-

