सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है: जन अधिकार पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर जाप नेता पद्मेश्वरी सिंह यादव ने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भारत को ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है।1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। आज 140 करोड़ भारतीय को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है।
भारत दुनिया का चौथा देश है जो चंद्रमा पर पहुंचा है इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर पहुंच चुके है लेकिन अपने काबिल कर्मठ और समर्पित वैज्ञानिकों के बल पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।

