ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की बढ़ रही वारदात,किसान परेशान

 

बिजली ट्रांस्फर्मर से तेल चोरी की घटनायें दिनोंदिन बढ़ती जा रही है । क्षेत्र में सक्रिय ट्रांस्फर्मर तेल चोर गिरोह ने बिति रात सैफगंज पंचायत के वार्ड संख्या तीन खेत मे लगे दो ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया। इसका किसानों को बुधवार सुबह खेतों में जाने पर पता लगा।
ट्रांसफार्मर तेल चोर गिरोह ने किसानों की नींद उड़ा रखी है। क्षेत्र में आए दिन चोर किसानों के खेतों में रखे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर तेल चोरी कर रहे हैं। इससे मक्का सिचाई के समय में किसानों को नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व इसी जगह तीन पोल तार भी चोरी हो चुका है जिसका कोई पता नहीं चला आज फिर तेल चोरी हो गया । वही सुमित सिंह,आलम बैठा, तबरेज,आरिफ,सरीफ,अब्दुल,मो0 सत्तार,राजा, सलमान,भल्लू, रशूल,जहांगीर, इंसुल ,सीताराम साह ,जीवन वर्मा,जहीर,सत्तार बैठा
कलानंद सिंह,कृष्णानंद सिंह,धर्मवीर मंडल, अशोक सिंह,सरफराज, सीताराम साह
ने जल्द विभाग से ट्रांसफार्मर लगाने की मांग विभाग से की है।

Spread the love