लक्ष्मीनियाँ में नव निर्मित स्वेता इंटरनेशनल स्कूल का हुआ उद्घाटन।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ पंचायत स्थित वार्ड नंबर 8 में गुरुवार को नव निर्मित श्वेता इंटरनेशनल स्कूल का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया। स्कूल का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन सनोज झा एवं पंचायत के मुखिया रौशन झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मौजूद अतिथियों को गमछा देकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में स्वागत गान गाकर मौजूद लोगों का स्वागत किया गया। वहीं स्कूल के चेयरमेन सनोज झा ने बताया कि सीबीएससी पैटर्न से संचालित इस विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को हाईटेक शिक्षा व सुविधा के साथ बाल वर्ग से पांचवीं कक्षा तक प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के लिए विद्यालय खोला गया है, ताकि गाँव के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी शिक्षक बाहर से व्यवस्था की गई। वहीं मौके पर लक्ष्मीनियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा ने बताया कि इस सुदूर इलाके में अच्छे स्कूल का खुलना काफी हर्ष की बात है। उन्होंने इलाकों के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्कूल खोलने के लिए चेयरमैन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने नामांकन करवाने आए विद्यार्थियों को चरित्रवान बनने की सलाह देते हुए पढ़ाई के साथ खेलकूद में नाम रोशन करने पर बल दिया। जहां तक इस स्कूल में पठन पाठन की बात करें तो इसके लिए बच्चों को ध्यान में रखते हुए हर सुविधा का ख्याल रखा गया है। ताकि बच्चों को भविष्य में इसका लाभ मिल सके। इसके अलावे इस स्कूल में बच्चों की बेहतरी शिक्षा के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी और मैथेमैटिक्स का लेब भी खोला जाएगा।मौके पर बलुआ पंचायत के मुखिया रामजी मंडल, हृदयनगर मुखिया संतोष मेहता, परमानंदपुर मुखिया प्रतिनिधि मो अखलाक अहमद, निशांत झा, नंदन झा, विनय कुमार, आदर्श कुमार सन्नी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

