बलुआ बाजार : फीता काटकर किया गया क्रिकेट मैच का उद्घाटन।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत के वार्ड नंबर 2 बर्मित्रा में बर्मित्रा क्रिकेट क्लब (बीसीसी) के तरफ से टी-20 टूर्नामेंट का सात दिवसीय भव्य आयोजन किया गया है। क्रिकेट मैच उद्घाटन लक्ष्मीनियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा एवं परमानंदपुर पंचायत के मुखिया एमडी अखलाक द्वारा किया गया।

उद्घाटन के बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों और मैच के दोनों अंपायर से हाथ मिला कर परिचय पत्र किया। जिसके बाद दोनों मुखिया क्रिकेट खेलकर मैदान का जायजा लेते हुए नजर आए। वही मुखिया प्रतिनिधि रोशन झा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से हमारे समाज में काफी भाईचारा बढ़ती है। उन्होंने कहा के खेल से हमें काफी शारीरिक और मानसिक रूप से लाभ मिलता है। वह क्रिकेट से समाज में भाईचारा और एकता का भी संदेश जाता है। इसी कारण से खेल को खेल की भावना से खेलने चाहिए। उन्होंने बताया कि अपने चुनावी घोषणापत्र के अनुरूप सभी खेल प्रेमियों एवं प्रशंसकों को सूचित कर रहा हूं कि बहुत जल्द अपने पंचायत को एक शानदार खेल स्टेडियम का सौगात मिलने वाला है। खेल एवं खिलाड़ियों को हरसंभव प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम पंचायत सदैव खड़ी है । मैच का लुफ्त उठाने के लिए आस-पड़ोस के पंचायतों के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हुई। मौके पर निशांत कुमार झा, वीरेंद्र यादव, नंदन झा,मोहम्मद सद्दाम, ,राजू खान, इंतियाज आलम,इरशाद,असद आलम,जाबिर खान,मौलाना हदेल, सेख ताबिल, लड्डू एवं अन्य दर्शक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

