ओवर टेक के क्रम में डिवाइडर पर चढ़ी ट्रक, कोई हताहत नही।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
ललितग्राम ओपी क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 57 पर रविवार के दिन ओवर टेक के क्रम डिवाइडर पर चढ़ी ट्रक कोई, इस दौरान बाल बाल बचे ड्राईवर। जानकारी अनुसार एचपी गैस से लदी ट्रक नंबर बीआर 06 जीबी 8823 सिमराही के ओर से पूर्णिया जा रही थी। इसी क्रम में एनएच 57 पर मिर्चिया नदी के समीप ओवरटेक के क्रम में ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसके बाद ड्राइवर द्वारा सड़क के दूसरी तरफ ट्रक को उतारने के क्रम में ट्रक डिवाइडर के बीच में फस गया। वही इस दौरान ट्रक द्वारा डिवाइडर को भी पूरी तरह से तोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर ललितग्राम ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुड़ गईं। इस मामले में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपीध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव ने बताया कि ट्रक ड्राईवर की लापरवाही की वजह से इस तरह का घटना हुआ है।बताया कि एनएचआई को सूचना दिया गया है।

