बैठक मे जन बितरण बिक्रेताऔं ने बिना वजन के अनाज देने पर उठाया सबाल।

बिमल भारती, भपटियाही, सुपौल


सरायगढ़ ,सुपौल: हॉस्पिटल रोड भपटियाही स्थित सुरेश प्रसाद सिंह के आवास परिसर में रविवार को प्रखंड के जन वितरण विक्रेताओं की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से गोदाम मैनेजर द्वारा बिना वजन का दिए जाने पर आपत्ति व्यक्त किया गया तथा इस समस्या पर गोलबंद होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बोलते हुए विक्रेता संघ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कम वजन दिए जाने से बार-बार परेशानी होती है।

वितरण के समय उपभोक्ता अनाज नहीं लेते जिसका नुकसान उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। संघ के सचिव गुन्दैश्वरी प्रसाद मेहता ने कहा कि नवंबर और दिसंबर माह में विक्रेताओं द्वारा लगाए गए ड्राप का पैसा बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा वापस नहीं किया गया है जिससे परेशानी है। उन्होंने कहा कि पहले उपभोक्ताओं को पैसे लेकर अनाज दिया जाते थे तब डोर स्टेप डिलीवरी में जाने वाले गाड़ी मालिकों के पैसे दे दिए जाते थे लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होता है क्योंकि उपभोक्ताओं के बीच बिना पैसे का अनाज वितरण होता है। उन्होंने कहा कि मशीन में जो अनाज का आवंटन होता है उसी का इंची कर दिया जाता है जबकि उतना अनाज दिया नहीं जाता है।

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बिहार राज्य खाद्य निगम अपने गोदाम पर विक्रेताओं को अनाज वजन करके दे।
बैठक में विक्रेता तारकेश्वर प्रसाद भगत ,हरि शंकर मुखिया, राम नारायण यादव ,संजय कुमार ,मुन्ना पाठक ,बद्री नारायण यादव, मोहम्मद कलीम उद्दीन, सदानंद शाह ,राजेंद्र शाम, शिव कुमार साह ,रामचंद्र मेहता, राधेश्याम साह,जयप्रकाश राम ,फूल कुमार पोद्दार ,अरविंद कुमार ,मिथिलेश कुमार ,दामोदर यादव, विजय कुमार यादव, चंदन गुप्त, दयाराममंडल, कैलाश राय ,मोहम्मद जिया उल्लाह, पवन गुप्ता, अशोक यादव ,नीरज कुमार ,संजय कुमार मेहता ,मोहम्मद हनीफ ,संतोष सिंह ,राम नारायण पांडे, कामेश्वर यादव ,विवेक कुमार, मिथिलेश कुमार, सरोज बासवान, दामोदर यादव, श्यामदेव मेहता, अवधेश प्रसाद साहू, दिलीप कुमार, विजय कुमार मंडल ,भूषण कुमार मंडल ,मोहम्मद अजहर सहित अन्य विक्रेता शामिल थे।
बैठक के अंत में अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह तथा सचिव गुदेंश्वरी प्रसाद मेहता ने सभी विक्रेताओं को होली पर्व को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दी। बैठक में पूरे प्रखंड क्षेत्र से विक्रेता पहुंचे थे।

Spread the love