भीषण अगजनी में अलग अलग परिवार के पाँच घर जलकर खाक,सात लाख की संपत्ति का नुकसान।।

डेस्क सुपौल

छातापुर प्रखंड के ठूठी पंचायत स्थित वार्ड 09 में गुरुवार देर रात भीषण अगजनी में अलग अलग परिवार का पाँच घर जलकर खाक हो गया।वही इस अगजनी में एक की महिला झुलसकर बुरी तरह घायल हो गया और 9 बकरी की जलकर मौत हो गई।हलाकि आग लगने के कारण का सही सही पता नही चल पाया है।गृह स्वामी अजमुलिया खातून ने बताया कि देर रात 1 बजे जब उनकी नींद खुली तो देखा कि सामने वाला घर में आग लगा है।तब जाकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।तब जाकर घर के अन्य सदस्य बाहर निकले।इधर शोर सुनकर तब तक अन्य ग्रामीण भी दौड़कर घटना स्थल पर पहुँचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग बगल के अन्य घरों को भी आगोश में ले लिया।ईधर ग्रामीणों की सूचना पर भीमपुर थाने से पहुँची दमकल गाड़ी ने लगभग दौ घण्टे बाद आग पर काबू पाया गया।तब तक इस अगजनी में रुखसाना खातून का एक घर सहित एक बाइक, पलंग,कपड़ा,अनाज सहित दो बकरी की जलकर मौत हो गई।अजमुलिया खातून का एक घर में रखे 6 क्विंटल पाट,कपड़ा,अनाज बर्तन सहित दौ बकरी की जलकर मौत हो गई।

वही गुलसन खातून के एक घर में रखे पाँच हजार नगद,कपड़ा,बर्तन अनाज सहित 4 खस्सी की जलकर मौत हो गई।वही मो लत्तर के एक घर में रखे कपड़ा फर्नीचर बर्तन अनाज सहित लगभग 50000 का सम्पति जलकर राख हो गया।वही जैनब खातून के एक घर मे रखे कपड़ा बर्तन अनाज फर्नीचर सहित लगभग 50000 का सम्पति राख हो गया।इधर अगजनी में घायल महिला अजमुलिया खातून का इलाज नरपतगंज अस्पताल में चल रहा है। इधर तत्काल मुखिया प्रतिनिधि मनोज रॉय के द्वारा अनाज सहित एक हजार एक हजार रुपये की आर्थिक मदद किया।वही छातापुर सीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारि को भेजकर क्षति का आकलन किया जा रहा है।पीड़ित परिवारों को जो उचित मुवावजा होगा दिया जाएगा।

Spread the love