बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ,जेवरात सहित करीब पांच लाख की चोर
दिवाकर कुमार , अररिया ।
फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सैफगंज में बेखौफ चोरों का आतंक जारी है। शातिर चोर ने रविवार को रात्रि वार्ड संख्या चार स्थित ओमप्रकाश साह के बंद घर को निशाना बनाया। बेखौफ चोरों ने पांच लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। उनके भाई राधा साह ने बताया की मेरा भाई सभी परिवार समेत बाहर रहता है घर मे ताला लगा रहता है जब हम सुबह जगे तो गेट खुला हुआ था इसके बाद हम अंदर गए तो देखा कि घर में रखे सारे सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर मे रखे दो बक्सा, अलमीरा तोड़कर 21 हजार नगद,सोना का पांच भरी जेबर,25 भरी चांदी का जेबर, सिलाई मशीन, कपड़ा, बर्तन घर में रखे एल सी डी भी चोर उठाकर ले गए। साथ ही उन्होंने बताया कि पांच लाख से अधिक की चोरी हुई है । वही ग्रामीण विमल साह ने बताया कि एक साल के दरमियान में अब तक सिर्फ वार्ड संख्या चार में आधा दर्जन घरों में चोरी हो चुकी है लेकिन चोर इतने शातिर है की कभी नहीं पकड़ाया है।

वही घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया दिलीप पासवान,वार्ड सदस्य बाबू मंडल पूर्व सरपंच सत्यनारायण यादव,सुबोध वर्मा,मनीष यादव सहित फारबिसगंज थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंन्दु ,चौकीदार दिनेश पासवान ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

