सिमराही में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, मौत
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सुपौल/राघोपुर:थाना क्षेत्र के सिमराही एनएच 57 पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को ठोकर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मौके से वाहन लेकर चालक फरार होने में सफल हो गया।

घटना गुरुवार शाम 4 बजकर 27 मिनट की बताई जाती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जाता है कि सिमराही वार्ड 15 निवासी जगदीश राम (75) गुलाबदास ठाकुरबाड़ी के समीप एनएच 57 की सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में सरायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। हादसे के बाद वाहन चालक प्रतापगंज की ओर वाहन लेकर निकल गया।

इधर, घटना के बाद जमा लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है। उधर, घटना की जानकारी के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
——

