शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से रामभक्तों ने निकाली शोभायात्रा

रिपोर्ट /ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वी पंचायत के मुखिया सतीश कुमार पांडेय द्वारा शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

यह शोभायात्रा शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत के रामनगर बजरंगबली मंदिर से शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत लक्ष्मीपुर होते हुए मोतीपुर पंचायत के बेरदह टोला, होते हुए फिंगलास पंचायत नरहा गांव होकर परसरमा करजाईन रोड होकर नगर पंचायत सिमराही जेपी चौक से हॉस्पिटल रोड होते हुए पुनः रामनगर बजरंगबली मंदिर पहुंचे जहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर इस शोभायात्रा का समापन किया गया।


स्थानीय लोगो ने बताया कि 500 वर्षों के बाद आज पहली बार शाहपुर पृथ्वी पट्टी में रामनवमी के अवसर पर इस तरह भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। शोभायात्रा में शाहपुर पृथ्वी पट्टी पंचायत समेत राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से रामभक्त शोभायात्रा में भाग लिए मौके पर चंदन सिंह ललन पांडेय सुभाष पांडेय प्रतोष पांडेय विमल कुमार नीतीश कुमार विकेश कुमार रंजीत कुमार सहित अन्य राम भक्त शामिल थे

Spread the love