दो बच्चों के बीच हुए झगड़े के प्रतिशोध में महिला की बीच सड़क पर पिटाई, स्थिति चिंताजनक ।
घर के दो बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़ों के प्रतिशोध में अपनों ने अपनो की पहचान खोया, आगबबूला गोतनी ने गोतनी को पीटपीट कर अधमरे कर दिया।इतना ही नहीं आरोपी महिला ने इतने लात घूंसे एवं लाठी से वार किया कि पीड़िता को अपनी आवाज गंवानी पड़ी।आनन फानन में परिजनों ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके की है।पीड़ित 30 वर्षीया नजराना खातून छेंट संदलपुर के रहने वाले मोहम्मद अफरोज की पत्नी बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि दो बच्चों के बीच झगड़े हुए थे उसी बात को लेकर मामला मारपीट तक पहुंच गई और आरोपी तीन चार लोगों ने मिलकर बीच सड़क पर लात एवं घूंसे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसने बताया कि इस घटना में महिला के मुंह की आवाज चली गई है। अफरोज ने बताया कि आनन-फानन में साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस को घटना की सूचना देते हुए उसने अपनी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

