राघोपुर में तेज रफ्तार बाइक चालक ने डिवाइडर में मारी ठोकर, घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 57 की सड़क पर सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल बाइक चालक को रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल घायल का ईलाज चल रहा
है।
मिली जानकारी के अनुसार धरहरा पंचायत के गणपतगंज निवासी जुनेद आलम सोमवार की शाम एक बाइक से सरायगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक धर्मपट्टी एनएच 57 के समीप उन्होंने अपने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर को ठोकर मार दी। जिसके बाद लोगों ने घायल को रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया।

