राघोपुर दक्षिण में भाजपा मंडल के प्रथम कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक विस्तार के तहत हुआ मंडल पदाधिकारियों का मनोनयन।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

शोषणमुक्त – समतायुक्त समाज की स्थापना के लिए कृतसंकल्पित है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दरभंगा विधायक संजय सरावगी,ने राघोपुर दक्षिण मंडल के धरहरा शक्ति केन्द्र में स्थित नरसिंह मंदिर सभागार में प्रथम मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि दरभंगा विधायक सह निर्मली विधानसभा संगठन प्रभारी संजय सरावगी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री कुमार भास्कर एवं धन्यवाद
ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने किया।
दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने मंडल कार्यसमिति की बैठक
को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के
नौ वर्ष पूरे होने पर 30 मई से 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क महाअभियान चलेगा।
श्री सरावगी ने कहा कि यह अभियान, जनता से संपर्क करने का अभियान है। सभी भाजपा कार्यकर्ता आमञनों के बीच जाएंगे और मोदी
सरकार के कार्यों को विस्तार से बताएंगे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नौ वर्षों के शासनकाल में जिस प्रकार से विकास के काम किए हैं वह दुनिया में उदाहरण है। केन्द्र
सरकार गांव, गरीब, शोषित एवं बच्चों के कल्याण के लिए समर्पित है।
यही कारण है कि देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है।
देशवासी सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित होते हुए देख रहे हैं। केन्द्र सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नए भारत के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 30 मई से 30 जून तक होने
वाले कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सफल
बनाना है।
समाज सुधार के लिए बदलाव दमदार, 9 साल की मोदी सरकार
राम कुमार राय, लोकसभा संयोजक
मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सुपौल लोकसभा संयोजक यह निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने कहा कि 26 मई को पीएम मोदी के कार्यकाल की 9वीं सालगिरह
थी। 26 मई 2014 में नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर
पहली बार शपथ ली थी। इसके बाद 2019 में फिर से मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई और 30 मई 2019 को पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली।इसके अलावे इसी महीने 28 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भए संसद भवन को देश को
समर्पित करने जा रहे हैं। अपने नौ साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश में तमाम जन हितैषी योजनाएं शुरू की यथा जन धन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम समान
गरीब कल्याण योजना,
उज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना,
जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना,
अटल पेंशन योजना, पीएम आवास योजना, सेंट्रल विस्टा, मेड इन
इंडिया, आदि ।
कार्यसमिति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के जिला संयोजक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगडिया ने कहा कि 30 मई से लेकर 30 जून तक केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 साल बेमिसाल के तहत जो कार्यक्रम किए जाने हैं, उनका पूरा विवरण दिया।
30 और 31मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लंच करेंगे रैली। 1 जून से लेकर 22 जून तक लोकसभा क्षेत्र में एक हजार विशेष परिवारों के साथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिला के सभी व्यापारियों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर किया जाएगा। 25 जून को सीनियर वर्करों के साथ भोजन और चर्चा का कार्यक्रम विधानसभा के अनुसार किया जायेगा।केन्द्र सरकार के लाभार्थियों का सम्मेलन हर विधानसभा के अनुसार होगा। 21 जून को योग दिवस बूथ और शक्तिकेन्द्रों के स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 23 जून को देश के 10 लाख बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
10 जून से 20 जून तक संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने का काम होगा। 20 जून से लेकर 30 जून तक अपने-अपने क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
उभरता हुआ भारत के शक्ति का प्रतीक है नया संसद भवन – आलोक कुमार।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार ने
कहा कि भाजपा एक विचारधारा को लेकर काम करने वाला दल है जो मूलतः कार्यकर्ता आधारित है।राष्ट्रवाद – सुशासन और गरीब लक्षी विकास को लेकर हम काम करते रहे हैं। राष्ट्र सर्वोपरि का हमारा विचार और सामुहिकता एवं पारस्परिकता के भाव को लेकर देशव्यापी अजेय और अमेय संगठन को मजबूती देनेवाली अनूठी कार्य पद्धति एवं अंत्योदय लक्षी विकास का सपना
लेकर टीम भावना के साथ-साथ बूथ से लेकर ऊपर के स्तर तक एक सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही संगठन खड़ा करने का प्रयास किया गया है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं भाजपा के पंचनिष्ठाओं का पालन करते हुए मोदी सरकार के जन हितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए राघोपुर दक्षिण मंडल का एक-एक कार्यकर्ता कृतसंकलित है।
पिछले नौ सालों ही बात होती है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद बिजली पानी सड़क का हिसाब किताब जग जाहिर है। पर मोदी सरकार ने वो भी किया जो कांग्रेस ने
सोचा पर कर नहीं पाये जैसे जीएसटी, इंटरनेशनल सोलर एलायंस बना जिसका भारत नेता बना, प्रति व्यक्ति आय डबल हो गई, पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था। दुनिया का दूसरा बडे मोबाइल उत्पादक, ऑटो इंडस्ट्री में तीसरे नम्बर का देश और उसके साथ भव्य रूप लेता हुआ श्री राम जन्मभूमि मंदिर,काशी विश्वनाथ, महाकाल लोक देखिए तो 9 साल में भारत का परिवर्तन दिखेगा।50 करोड़ लोगों को जन धन खाता मिला, 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा मिली जिसमें 5 करोड़ लोग लाभ ले भी चुके हैं।
कार्यसमिति की बैठक में सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के जिला संयोजक संह जिला
उपाध्यक्ष सचिन माधोगड़िया, छातापुर विधानसभा प्रभारी प्रो बैधनाथ भगत, विधानसभा प्रभारी नलिन जायसवाल, मंडल प्रभारी सुशील मोदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विनिता देवी जी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रवीण कुमार झा, राजेश अग्रवाल, जगरनाथ चौधरी, सियाराम भगत, रवींद्र राम, मधुमाला देवी, सरोज देवी, शिबू राम, ऋतु राज यादव,दीनानाथ अग्रवाल,संतोष शर्मा, सुरेंद्र साह, सुदीश कुमार, नरसिंह झा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Spread the love