राघोपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से मारी साइकिल सवार को ठोकर, ईलाजरत
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के बांस चौक के समीप एनएच 57 की सड़क पर गुरुवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से एक साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी अनुसार साहेबान निवासी अरविंद कुमार मेहता किसी काम को लेकर प्रतापगंज की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे साइड से ठोकर मार दी। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक सहित फरार होने में सफल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

