सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

आरआरबी व एनटीपीसी परीक्षा के विरोध में छात्र व जाप कार्यकर्ता ने एनएच 57 को किया जाम, एक घंटे तक किया प्रदर्शन।
छातापुर: प्रखंड क्षेत्र के भीमपुर चौक स्थित एनएच 57 पर आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा में धांधली व छात्रों पर सरकार की दमनकारी रवैये के खिलाफ शुक्रवार को सैकड़ों छात्रों व जाप के कार्यकर्ताओं ने जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाप कार्यकर्ता और छात्रों ने एनएच 57 को जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे जाप के जिला उपाध्यक्ष छात्र प्रभारी सुभाष कुमार यादव,प्रदेश सचिव मिनतुल्लाह खान,प्रदीप वासेदार, तनवीर खान, सरोज कुमार पंडित, जितेंद्र कुमार,मनोज कुमार,लड्डू कुमार यादव, बेचन कुमार मेहता, संतोष कुमार,जफरुन हौदा आदि ने बताया ने बताया की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में रिजल्ट में गड़बड़ी तथा ग्रुप डी के परीक्षा में एक कि जगह दो परीक्षाएं आयोजित करने एवं आंदोलन कर रहे छात्रों के ऊपर हिंसक लाठी चार्ज करना वर्तमान सरकार का दमनकारी रवैया को दर्शाता है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के आह्वान पर सैकड़ो छात्र कार्यकर्ताओं द्वारा इस राज्यव्यापी चक्का जाम को सफल बनाया जा रहा है। बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के कारण लगभग 3 करोड से ज्यादा छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया,बर्बर पुलिसिया दमन आंसू गैस के अवतारी वह मुकदमे कर सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश की जा रही है। जो कहीं से भी जायज नहीं है। बताया कि इस सरकार में बेरोजगारी चरम पर है उसका आलम यह है ग्रुप डी तक की परीक्षा में भी करोड़ों छात्रों के आवेदन आ रहे हैं। उन्होंने कहा आखिर मध्यमवर्ग लोगों पर ही सरकार का अत्याचार क्यों कर रही है। इधर, सड़क जाम होने वाहनों की दोनों ओर लंबी कतार लग गई। हालांकि करीब एक घण्टे बाद आंदोलन कर रहे छात्र व जाप कार्यकर्ताओं ने स्वत ही सड़क को जाम मुक्त कर दिया। जिसके बाद आवागमन समान हो पाई।

