एक रात में दो जगह चोरी,स्कूल से लाखों का सामान तो बीएसएनएल टावर घर से कई महत्वपूर्ण चीजें।

अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित राजकीय रघुनंदन मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय लक्ष्मीनियां व बीएसएनएल व जिओ टावर घर में शनिवार की बीती रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कई महत्वपूर्ण सामान को चोरी किया गया। जानकारी अनुसार विद्यालय से सभी जरूरी उपकरण कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, मोटर, चापाकल, खाना बनाने वाले वर्तन, खेल कूद की चीज़ इत्यादि की चोरी कर ली गई है। ग्रामीण कहते हैं कि जब आए दिन विद्यालय में लगातार सुधार हो रहा है,बच्चे नियमित स्कूल आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में चोरों द्वारा शिक्षा के मंदिर में चोरी करना विकृत मानसिकता को दर्शाता है। ग्रामीण बताते हैं कि जब विद्यालय में देखरेख की सुविधा के लिए नाइट गार्ड की नियुक्ति उपलब्ध है,तो फिर यह चोरी केसे हो गया। वही घटनास्थल पर पहुंचे ज्यादातर ग्रामीण विद्यालय के प्रधानाध्यापक को इस मामले में दोषी करार देते दिख रहे थे। आपको बताते चलें कि शनिवार को स्कूल समय समाप्ति के बाद सभी कमरे को ताला लगाकर बंद कर दिया गया था। वही रविवार के दिन जब कुछ ग्राम स्कूल के तरह घूमने निकले तो देखा स्कूल के ऑफिस सहित अन्य कई कमरों का टूट हुआ था। जिसके बाद इस बात की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार झा और मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा को दिया गया, जब सभी लोग घटना स्थल पर देखा तो ऑफिस सही अन्य 2 रूम का ताला टूटा हुआ था। जिसके बाद इस बात की सूचना ललितग्राम ओपी पुलिस को दी गई।

वही ललितग्राम ओपीध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर छान बीन में जुट गई। उधर बीएसएनएल व जिओ टावर के गार्ड प्रिय झा बताते हैं कि जब वह किसी कारणवस जब वो सुबह सुबह टावर घर पहुंचे तो देखा वहा पर रूम का ताला टूट हुआ है,

कई महत्वपूर्ण सामान अंदर से गायब है। जिसके बाद जब उन्होंने इस बात की चर्चा किया तो उन्हें पता चला कि स्कूल में भी चोरी हुआ है। इस बात की सूचना देने पर मौके ओपी प्रभाती द्वारा टावर घर का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपीध्यक्ष किशोरी प्रसाद यादव ने बताया कि जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जाकर छानबीन की गई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love