एक ही रात में दो दुकानों का ताला तोड़ चोरो ने किया हाथ साफ ।

अमृत सागर झा के साथ सोनू आलम , भीमपुर

भीमपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर मेन केनाल 60 आरडी के पास शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो पान दुकान का ताला तोड़कर लगभग 04 हजार रुपये की चोरी कर ली । पीड़ित दुकानदार मुना झा एव उमेश मेहता ने बताया कि शनिवार की रात हमलोग समय से दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे रविवार की सुबह जब समय से अपने दुकान खोलने पहुचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था वहीं दुकान में रखे गले से अन्य सामान गायब था । पीड़ित दुकानदार मुन्ना झा एव उमेश मेहता ने बताया कि दुकान के गले से पाँच सौ रुपये सहित 05 लीटर पेट्रोल , 10 डिब्बा सिगरेट , मधु एव राज निवास की पैकेट गायब था । पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दोनोँ दुकान से 04 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी है । वहीं सूत्रों के द्वारा यह भी जानकारी मिली है कि रात में ही ठूठी पंचायत के वार्ड नंबर 10 में अज्ञात चोरों ने मवेशी चोरी की भी घटना को अंजाम देकर मोके से भाग निकला ।

Spread the love