नीतीश सरकार में हर क्षेत्र में महिलाएं दिखा रही अपना दमखम : पूनम

सुरेश कुमार सिंह और ब्रजेश कुमार सिमराही बाजार , सुपौल

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जदयू के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी के निज आवास पर बुधवार को जिला स्तरीय महिला संवाद सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रदेश महासचिव डॉ. भारती मेहता,
जिलाध्यक्ष प्रो. राजेन्द् प्रसाद यादव, सांसद दिलेश्वर कामत, खुर्शीद आलम, युवा प्रदेश सचिव पप्पू कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव, प्रो. कमल प्रसाद यादव, मनोज यादव ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया।


इस दौरान सांसद श्री कामत ने कहा कि नीतीश सरकार में सूबे का चहुंमुखी विकास हुआ है। महिलाओं को हर विभाग में विशेष तरजीह दी गई है। महिलाओं की हिस्सेदारी को हर क्षेत्र में बढ़ाया और मजबूत किया गया है।
प्रदेश महासचिव डॉ. मेहता ने कहा कि नीतीश सरकार में हर तरफ शांति व्यवस्था कायम हुई है। लाखों महिलाओं को जीविका के माध्यम से रोजगार दिया। हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि आज महिलाएं घर के साथ राज्य और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। नीतीश सरकार ने हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को बल दिया। आज महिलाएं हर क्षेत्र में जोश-उमंग के साथ अपना दमखम दिखा रही है। कई परीक्षाओं में लड़कियां अब लड़कों को पछाड़ रही है। शिक्षा के क्षेत्र में अब छात्राएं लड़कों के साथ कदमताल कर रही है।


जदयू जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर घर में पहुंचकर सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। वहीं सदस्यता अभियान चलाकर इच्छुक लोगों को जदयू पार्टी से जोड़ने की अपील की। मौके पर रामचन्द्र यादव, प्रमोद मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
————–

Spread the love