फिंगलास पंचायत में उचक्कों ने एक ऑटो से नकद सहित 35 हजार के सामान पर किया हाथ साफ
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर:थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत वार्ड 7 में सोमवार की रात एक ऑटो पर उचक्कों ने अपना हाथ साफ कर लिया।
फिंगलास पंचायत के वार्ड 7 निवासी गोपाल प्रसाद गुप्ता ने थाना में दिए गए आवेदन में कहा कि बीते सोमवार की रात उनके घर के गेट पर लगे ऑटो में अज्ञात चोरों द्वारा ऑटो का दोनों पिछला टायर, स्टेपनी, बैटरी, रिंच, रखे पांच सौ रुपए सहित कुल 35 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया गया है।
मामले में थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार किसी ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।
——-

