भागलपुर में लाठी से पीट-पीटकर दो व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को लिया गिरफ्त में।
रिपोर्ट… श्यामानंद सिंह , भागलपुर

भागलपुर,के औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास दो लोगों की लाठी से पीटकर हत्या। हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार। वही शव को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया। दोनों मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि विक्षिप्त बन कर हत्यारे ने हत्या की घटना को दिया अंजाम। वही हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पुलिस लगातार कर रही है पूछताछ। हत्या के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वही मृतकों की पहचान के लिए लगातार पुलिस प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर हत्या का कारण क्या था। वही हिरासत में लिए गए व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

