गोल्ड मैडल जीतकर किया जिले एवं गाँव के नाम को रोशन।
सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत राजेश्वरी पश्चिम निवासी पिता-स्वo-गीरीश चन्द्र मिश्र,माता-स्वo-अंजु मिश्र के पुत्र समीर मिश्र ने दिल्ली में 05.03.2022 को FBBA फेडरेशन द्वारा आयोजित पाॅवर लिफ्टिंग कंपटीशन में 92 Kg वेट केटेगरी में गोल्ड मैडल जीतकर पूरे जिले सहित राजेश्वरी पशिचम पंचायत का नाम रोशन किया है.इस कंपटीशन को जीतने के बाद समीर का चयन राष्ट्रीय पाॅवर लिफ्टिंग कंपटीशन के लिए हो गया हैं।समीर मिश्र ने बताया कि उनका सपना है कि वो अपने देश भारत के तरफ से ओलंपिक खेलकर अपने देश को गोल्ड मैडल दिलाए.

समीर के इस उपलब्धि पर खुश होकर ब्रह्मण महासंस्था के सुपौल युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा,राजेश्वरी पशिचम पंचायत के युवा शक्ति के अध्यक्ष सोना झा सहित पूरे गाँव के निवासी ने समीर मिश्र को ढेर बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएँ की है।

