कटिहार : रेलवे स्टेशन पर दलाल – जीआरपी के मिलीभगत से अवैध वेंडर का काम जोर शोर से ।
रेलवे स्टेशन पर दलाल – जीआरपी के मिलीभगत से अवैध वेंडर का काम जोर शोर से चल रहा है.. इस मामले का खुलासा एक अवैध वेंडर ने किया है.. लडकानिया टोला के रहने वाले बिकाऊ साहनी ने बताया कि वे और कई अन्य लोग भी ट्रेन में खाना बेचने से लेकर अन्य सामान बेचने का काम करते हैं.. इस काम के बदले में तेजा टोला के रहने वाले साधू राय के द्वारा हर एक वेंडर से रोजाना 60 रुपए वसूला जाता है और इस काम के बदले लोग जीआरपी थाना में 20 हजार रुपए प्रतिमाह देते थे.. इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो वे अन्य वेंडर के साथ मिलकर इस काम को अपने हाथों में लेना चाहते थे जिसे लेकर बिकाऊ सहनी जीआरपी थाना अध्यक्ष और इंस्पेक्टर से भी बात किए और काम लेने को लेकर उन्हें 50 हजार रुपए महीना देने की पेशकश कर डाली.

. जहां अब साधु की क़िस्त रेल पुलिस ने पूरे 50 कर डाली..इस बात की नाराजगी से साधु राय के लोगो ने बिकाऊ सहनी के साथ मारपीट करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है.. मारपीट से जख्मी होने के बाद बिकाऊ साहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती कराया गया है..
जहां नगर थाना पुलिस पहुंचकर घायल का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट पडी है.. हालांकि इस वेंडर के द्वारा दी गयी दलील से रेलवे में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का खुलासा खुलकर सामने दिख रहा है..

