सिमराही बाजार से अवैध लॉटरी विक्रेता गिरफ्तार
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार के जेपी चौक के पास से बुधवार को अवैध लॉटरी की बिक्री कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जेपी चौक के पास सिमराही वार्ड 8 निवासी अमित कुमार (34) के पास से 470 पीस अवैध लॉटरी के साथ 8 सौ रूपये नकद और एक बिना नंबर बाइक को बरामद किया गया।
बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी छुपे नागालैंड से लॉटरी लाकर यहां लोगों के बीच बिक्री करता है। नकली लॉटरी छपवाकर बिक्री करता है।
मालूम हो कि नगर पंचायत सिमराही बाजार में चोरी-छिपे कई जगहों पर अवैध लॉटरी कारोबारियों का स्टॉल लगाया जाता है। कई घरों में लोगों ने अवैध लॉटरी बिक्री करने का ठिकाना बना लिया है। जहां लॉटरी के चक्कर में रातों रात अमीर बनने की लालच में लोग अपनी मेहनत की कमाई डूबा रहे हैं। हालांकि, पुलिस भी इन अवैध लॉटरी विक्रेताओं पर लगातार नकेल कसते नजर आ रही है।
………
कोरियापट्टी : हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को दबोचा
राघोपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी से बुधवार की रात पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देवीपुर पंचायत के कोरियापट्टी निवासी संतोष कुमार और सकीमदेव को गिरफ्तार किया गया। बीते दिनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के मामले में केस दर्ज कराया गया था। गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
———-

