“खाद उपलब्ध रहेगा तो समस्या नही होगा, उचित मूल्य पर ही बिक्री करें- प्रखण्ड प्रमुख”
विकास आनन्द, प्रतापगंज
जिला मुख्यालय से प्राप्त आदेश के आलोक में प्रखण्ड प्रतापगंज में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक का आयोजन प्रखण्ड प्रमुख डेजी कुमारी की अध्यक्षता में ई किसान भवन के सभागार में अयोजित किया गया। आगामी खरीफ सीजन में बीज और खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के मद्देनजर प्रखण्ड प्रतापगंज के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी राजनीतिक दल के अध्यक्ष की मौजूदगी में समीक्षा की गई। प्रखण्ड स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व प्रखण्ड प्रमुख रमेश यादव ने उपस्थित सभी उर्वरक बिक्रेताओ से पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण करने हेतु कहा और साथ ही सभी बिक्रेता को उन्नत किस्म के धान बीज की उपलब्धता हेतु भी कहा।

प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी प्रतापगंज अमरेंद्र कुमार ने सभी बिक्रेताओ को सख्ती के साथ निर्देश दिया कि खाद दुकान पर स्टॉक बोर्ड लगा हुआ होना चाहिए, जिसपर की किसानों को आपके पास उपलब्ध खाद का भंडार स्पष्ट दिखे, साथ ही स्टॉक पंजी और पॉस मशीन में भी प्रदर्शित भंडार का मिलान होना चाहिए। किसी भी प्रकार का कोई भी अनियमितता पाए जाने पर सम्बंधित बिक्रेता पर कार्यवाही की जाएगी।

कृषि समन्वयक सुभाष चन्द्र मरीक, सत्यनारायण कुमार और अरविन्द चौधरी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से उन्नत किस्म के प्रमाणित धान बीज अनुदानित मूल्य पर ऑनलाइन डिमांड पर दिया जा रहा है, जिसका सत्यापन हेतु बायोमेट्रिक डिवाइस और आईरिस डिवाइस भी प्रखण्ड के बीआरबीएन बिक्रेता मेसर्स माँ लक्ष्मी ट्रेडर्स के प्रताप मंडल के पास आ गया है। बैठक में किसान श्री ललन कुमार,FIC अध्यक्ष कमलेश्वरी मरैता,प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष जयप्रकाश जया,लेखापाल रणजीत कुमार सहित खाद बिक्रेता रशीद अंसारी, जनार्दन पूर्वे,अखिलेश मेहता,रामदेव भगत,भीम प्रधान,भूपेंद्र यादव सहित कई किसान मौजूद थे।

