“भपटियाही थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में गांजा बरामद”
रिपोर्ट :-विमल भारती, सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के भपटियाही पंचायत वार्ड नंबर 7 से सीमा सुरक्षा बल तथा भपटियाही पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 363 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसएसबी कमांडेंट रुपेश शर्मा, भपटियाही थानाध्यक्ष राघव शरण को थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उप कमांडेंट ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा क्षेत्र से पूछताछ कर भारी मात्रा में गांजा लाकर भपटियाही थाना क्षेत्र में डंप करने वाले हैं। उसी सूचना के आधार पर बुधवार के सवेरे भपटियाही पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई तो 363 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ और इस मामले में तीन लोग आमोद यादव, कमलेश्वरी यादव तथा प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया।

तस्करी के मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया है और भपटियाही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्ति को सुपौल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा इस कारोबार में लगे अन्य लोगों की खोज शुरू कर दी गई है। भपटियाही थानाध्यक्ष ने कहा कि गगांजा तस्करी में लगे एक भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मालूम हो कि कोसी नदी के रास्ते लंबे समय से शराब तथा गांजा की तस्करी होती है।

