भपटियाही में शुरू हुआ होटल शोभा भवन , स्थानीय विधायक ने किया उद्धघाटन।
रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही सुपौल

हॉस्पिटल रोड भपटियाही में रविवार को विश्वकर्मा भगत द्वारा बनाए गए होटल शोभा भवन का स्थानीय जदयू विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख विजय कुमार यादव, भपटियाही पंचायत मुखिया विजय कुमार यादव ,मनोज कुमार यादव ,मुखिया सतीश कुमार ,तारकेश्वर भगत ,पूर्व प्राचार्य अवध नारायण सिंह ,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनारायण मेहता ,ढ़ोली पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह ,सम्पतिकुमार यादव,नवीन कुमार, सहित पूरे प्रखंड से जनप्रतिनिधि तथा प्रमुख लोग उपस्थित थे।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा की हॉस्पिटल रोड में होटल खोलने से बाहर से आने वाले लोगों की परेशानी अब कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के बने से भपटियाही बाजार में दूर-दूर से लोगों का आना जाना होता है। कई बार ऐसे लोगों को रहने का जगह नहीं मिल पाता है। अब होटल शोभा भवन के शुरू हो जाने से लोगों को भारी राहत मिलेगी। भगत को इसके लिए धन्यवाद दिया। होटल के शुभारंभ होने के अवसर पर वहांअखंड किर्तण का आयोजन किया गया है ।

