बिहार गृह रक्षा वाहिनी के होमगार्ड जवान की तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान हुई मौत
*समाहरणालय परिसर स्थित होमगार्ड कार्यालय के समक्ष गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करते हुए उन्हें दी गई अंतिम विदाई
रिपोर्ट–शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर,बिहार गृह रक्षा वाहिनी के 89 बैच के होमगार्ड जवान तिलकपुर सुल्तानगंज निवासी सुशील कुमार मिश्र जो भागलपुर के जिला स्कूल के बीआरसी कार्यालय में कार्यरत थे, अचानक उनके कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और मायागंज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था,

दिवंगत होमगार्ड जवान को समादेष्टा भागलपुर के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित होमगार्ड कार्यालय के समक्ष गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित करते हुए अंतिम विदाई दी गई, साथ ही उनके परिवार को मुआवजा राशि व पेंशन निर्धारित करने की भी मांग के साथ इनके बच्चों को विभाग के द्वारा सेवांत लाभ देने की मांग की गई। गृह रक्षक जिला इकाई के जिला अध्यक्ष अखिलेश्वर यादव ने कहा सभी गृह रक्षक इनके परिवार के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

