प्रतापगंज / सुपौल:  थाने में सम्पन्न हुआ होली की शांतिसमिति कि बैठक ।

राकेश कुमार , प्रतापगंज, सुपौल

प्रतापगंज : अगामी 8 मार्च को मनाया जाने वाला मस्ती और रंगों का त्योहार होली आपसी सदभावऔर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। इस संदर्भ में बुधवार को थाना परिसर में बीडीओ श्री राम पासवान और थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ श्री पासवान ने लोगों से मस्ती और रंगों के त्योहार होली को शांति सदभाव से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर किसी भी तरह की अफवाह की जानकारी होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

थानाध्यक्ष श्री अंजन ने भी आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस तत्पर रहेगी। शराबी और अनावश्यक रूप से डीजे बजाने पर सख्त कारवाई की जायेगी।

पूर्व विधायक लखन ठाकुर ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। हालांकि प्रखंड क्षेत्र में हर पर्व आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण से मनाया जाता है। बावजूद पुलिस प्रशासन को पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी होली को शांति सदभाव के साथ मनाने की बात कही।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष अनिल चंद्र वर्मा , पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, मुखिया रणजीत प्रसाद सिंह, मनोज मरीक, विदूर नारायण सिंह, प्रदीप बसेदार, राजकुमार यादव, सरपंच मो. मजीद साफी, रीतनारायण कुसियैत, ब्रह्मदेव पासवान, बबलू गोईत, बौआ नांग, जयप्रकाश जया, राजकुमार गोईत, अनिल कुमार, सहदेव यादव, महेंद्र मंडल, दरपी नारायण यादव, ललन मंडल आदि थे।

Spread the love