बिना जाली का हाईवोल्टेज तार, मौत को दे रहा दावत।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

बिजली का करंट यानि मौत को दावत। ऐसे में छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ पंचायत में बलुआ – उधमपुर रोड के बगल से 11हजार का हाईवोल्टेज तार गुजरती है। इसी बीच पंचायत के शहतूत भवन एवं ग्राम देवता स्थान में खुले और नीचे तक झूलते तार कभी भी मौत का कारण बन सकते हैं। लेकिन इन सबसे बिजली विभाग बेफिक्र है। अन्य कई जगहों पर बिजली के तार खुले आसमान में लटकी हुई लगी हुई। जिससे कभी बड़ी दुरघटना हो सकती है । जबकि मेन रोड सहित चौराहा के आसपास केबल तार लगाना बिजली विभाग का काम नही था । बल्कि ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर 11 हजार हाईवोल्टेज तार के नीचे जाली लगाना भी था। वही कई बार ग्रामीणों द्वारा लटकते तार को दुरूस्त करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कई साल हो जाने के बाद भी आज तक बिजली तार दुरूस्त नहीं किया जा सका है। जिससे कभी बिजली के तार कट कर सड़क पर गिर सकते। , बताते चलें कि 11 हजार तार की लाईन मेन रोड से गुजर कर जाती है। त्यौहार के मौसम में कभी भी बड़ी घटना घट सकती है । प्रत्येक दिन सुबह के समय सैकड़ों की संख्या में बच्चे स्कूल उसी रास्ते से जाते हैं। वही चौराहा एवं सार्वजनिक का स्थन होने के कारण से प्रत्येक दिन कई दर्जन लोग सुबह एवं शाम में अपना समय व्यतीत करते हैं। वहीं दो-तीन दुकानदारों में भी 11 हजार हाइवोल्टेज तार से दुकानदारों में भय का माहौल बना रहता है। लोगो ने बताया कि जो तेज हवा व आंधी में कभी गिर कर नीचे आ सकती है। जिस कारण दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है। जानकारी देते हुए वीरपुर बिजली विभाग एसडीओ आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मार्च समापन को लेकर कार्य अधिक है और अभी यह कार्य करबाना संभव नहीं है। परंतु मार्च के बाद निश्चित रूप से कार्य करवा दिया जाएगा।।

