प्रतापगंज /सुपौल: बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी हुए पुरस्कृत

आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज : पीएचसी परिसर में बीएलटीएफ की मासिक बैठक शनिवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डाक्टर प्रसन्ना कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रमुख डेजी कुमारी, बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित सभी पंचायतों के हेल्थ सेंटर पर कार्यरत ए एन एम और आशा फेसिलेटरों को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डा. सिंह ने कहा कि आप अपने नैतिक दायित्वों के प्रति निष्ठावान और लगनशील रहें। उन्होंने कहा कि आप अपने स्वास्थ्य केन्द्र पर ससमय जाकर मरीजों की सेवा करें। एम आर टीका का सर्वे कर वंचित बच्चों को टीकाकरण करवायें।

जिसकी इंट्री यूबीन पोर्टल में निश्चित रूप से समायाकुल करवाये। सर्वे और ड्यूलिस्ट को अधतन करें। इस मौके पर बीपीआरओ ने भी स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी को मरीजों के सेवा भाव के रूप में निर्ह्वन करने को कहा। प्रमुख डेजी कुमारी ने भी सभी चिकित्सक सहित स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि आप सभी भगवान के दुसरे रूप हैं। आपकी लापवाही किसी मरीज की जान ले सकता है। इसलिए आप आपने नैतिक दायित्वों को सही रूप से निभायें।

इस मौके पर पीएचसी स्तर से अपने कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए विभिन्न विभाग के सात स्वास्थ्यकर्मी को प्रमुख, बीपीआरओ और चिकित्सा प्रभारी द्वारा शिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें पीएचसी में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर गणेश कुमार राऊत, कोल्डचेन मेंटेनेंस के लिए ए एन एम ममता कुमारी, एनसीडी में बेहतर कार्य के लिए ए एन एम मोना कुमारी, अर्चना सिन्हा, रीतु कुमारी, सुमित्रा देवी और सुरजापुर एच एस सी में आल राऊंडर स्वास्थ्यकर्मी के रूप में कार्य करने वाली ए एन एम कुमारी सोनीया शामिल है।

मौके पर सीएचओ कृष्णा कुमार, बीएमसी अरविंद कुमार झा, बीएचएम रतीश कुमार झा, लेखापाल शत्रुधन प्रसाद कारक, बीसीएम आदित्य कुमार और संजू कुमार आदि थे।

Spread the love