नगर पंचायत में अग्निशामक दमकल होता तो लाखों का समान खाख नही होता, बिजली दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग।
रिपोर्ट:-विकास आनन्द के साथ ब्रजेश कुमार


सुपौल जिले की हृदयस्थली सिमराही बाजार जो कि अब नगर पंचायत है अभी तक अग्निशामक दमकल गाड़ी नही है। इसका खामियाजा शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे वार्ड 7 निवासी अभिनन्दन दास के धनकुबेर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने से लाखों का समान जल कर राख हो गया।शार्ट सर्किट से लगा आग इतनी तेजी से बढ़ा कि घण्टे भर में ही पूरा दुकान जल गया।

हालांकि प्रतापगंज से दमकल गाड़ी आयी लेकिन तब तक अग्नि महाराज ने अभिनंदन दास के दुकान पर कोई रहम नही किया। सिमराही नगर पंचायत के लोगों को अपने पड़ोसी अभिनंदन दास के दुकान क्षति का तो दुःख है ही उसके अलावे प्रशासन से इस बात की बहुत नाराजगी है कि इतने महत्वपूर्ण नगर पंचायत, राघोपुर थाना और राघोपुर प्रखण्ड मुख्यालय में एक भी दमकल गाड़ी नही है।सिमराही नगर पंचायत के वरिष्ठ नागरिक त्रिवेणी प्रसाद दास के पुत्र अभिनंदन दास के धनकुबेर इलेक्ट्रॉनिक दुकान में दर्जनों 52 इंच का एलसीडी, लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे, मॉनिटर, टीवी, आयरन, बल्व, तार समेत लगभग दस लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार अभिनंदन दास ने बताया कि वे दुकान बंद कर दुकान के ऊपर बने अपने आवास में चले गए। कुछ देर बाद सड़क होकर जा रहे राहगीरों ने अगल बगल के दुकानदारों से कहा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हल्ला कर दुकानदार को इसकी जानकारी दी। आग की ताप इतना तेज था कि स्थानीय युवाओं ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान को खोला तो आग का रौद्र रूप देख कर दंग रह गए। कुछ ही क्षणों में धुआं इतना फैल गया कि दूर के लोग भी धुआं देखकर वहां पहुंचने लगे।वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पहले बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कटवाया गया। उसके बाद युवाओं ने बाल्टी, गैलन आदि से पानी डालना शुरू किया, लेकिन घंटों तक पानी झोंकने के बाद भी आग कम नहीं हुआ,कई युवाओं के हाथ भी आग की तेज तपिश में जला है।

इसके बाद घटना की सूचना राघोपुर थानाध्यक्ष को देकर अग्निशमन वाहन को बुलाया गया। जिसके बाद दमकल कर्मियों पानी देना शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। जिसके बाद पुनः दूसरी दमकल को बुलाया गया और तब जाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि स्थानीय युवको के साहसिक प्रयास से आग सिर्फ दुकान तक ही सीमित रहा जबकि ऐसा लग रहा था कि आग की लपटें में पूरा घर प्रभावित हो सकता है।

