नरपतगंज /अररिया: चैत्र नवरात्र पर बसमतिया में हुआ भव्य आयोजन
दिवाकर कुमार , अररिया

नरपतगंज प्रखण्ड क्षेत्र के बसमतिया में वर्षो से होते आ रहे ठाकुरबाड़ी सनातन पूजा समिति बसमतिया द्वारा बसमतिया ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा का आगाज हुआ। लगातार 9 दिनों तक चलने वाले आयोजन में नवाह अष्टयाम काली ,दुर्गे , राधे, श्याम ,गौरी ,शंकर, सीता ,राम मंत्रों का उच्चारण एवं हवन सहित भव्य मेला भी लगाया गया है ।
चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर ठाकुरबाड़ी मंदिर एवम् वैष्णवी माता मंदिर बसमतिया से भव्य शोभा कलश यात्रा का आयोजन सनातन पूजा समिति बसमतिया के द्वारा किया गया । जिनका संकल्प नरपतगंज विधान सभा के पूर्व विधायिका श्रीमति देवयंति यादव के द्वारा सम्पन्न हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी श्री गंगा दास भंडारी (देवाचार्य) ने बताया यह मंदिर लोगों का आस्था का केंद्र है इस मंदिर की स्थापना आजादी से पूर्व ही हुआ है लोगो का कहना है कि प्राचीन काल से ही दुर्गा मंदिर का प्रांगण में इस तरह के नवाह अष्टयाम होते आ रहे हैं लोगों को काफी आस्था इस मंदिर से जुड़ी है ।इस मंदिर में लोगों के द्वारा मांगी गई मन्नत माता रानी पूरी करती है। मंदिर के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अंतर्गत विभिन्न दिवस की माता रानी के विभिन्न रूपों का पूजा वैदिक परंपरा के अनुसार किया जाएगा। पुजा समिति के अध्यक्ष श्री दीपेंद्र कुमार ने बताया कि यह माह बहुत ही पवित्र मास है एवम् चैत्र नवरात्र के अवसर पर पूजा समित के द्वारा नवाह यज्ञ का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर कुंदन ठाकुर , गौरव गुप्ता,गौरव मेहता, रमोद पासवान,दीपक ठाकुर,संजीव साह, अमित साह, नंद कुमार साह ,मन्नू गोस्वामी, हेम कुमार साह,प्रियांशु गुप्ता,कृष्णा साह,तुलसी साह,डिनु गुप्ता ,रामकृष्ण साह ,आदि के साथ साथ सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

